डिजिटल इंडिया-आधार कार्ड की सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर भारत सरकार एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी कर रही है। अब आपका आधार कार्ड पहले जैसा नहीं दिखेगा। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) आधार के फिजिकल डिजाइन को पूरी तरह बदलने पर विचार कर रहा है, ताकि डेटा चोरी और इसके गलत इस्तेमाल पर लगाम कसी जा सके।नए प्रस्तावित डिजाइन के तहत आधार कार्ड पर आपकी संवेदनशील जानकारी (जैसे आधार नंबर, घर का पता और जन्मतिथि) प्रिंट नहीं की जाएगी। कार्ड के फ्रंट पर केवल कार्ड धारक की फोटो और एक सुरक्षित QR कोड होगा।
किसी भी वेरिफिकेशन के लिए सेवा प्रदाता को आपके कार्ड का QR कोड स्कैन करना होगा।
स्कैन करने पर ही आपकी जानकारी डिजिटल रूप से वेरिफाई हो पाएगी।
इससे आधार की फोटोकॉपी के जरिए होने वाले फ्रॉड को रोका जा सकेगा।
अक्सर सिम कार्ड खरीदने, बैंक खाता खुलवाने या होटल चेक-इन के समय हम आधार की फोटोकॉपी जमा कर देते हैं। इसमें हमारा पूरा डेटा सार्वजनिक हो जाता है, जिसका इस्तेमाल साइबर अपराधी पहचान की चोरी (Identity Theft) के लिए कर सकते हैं। नई व्यवस्था में फिजिकल कॉपी हाथ में होने के बावजूद कोई आपकी निजी जानकारी नहीं देख पाएगा।
dharmpath.com dharmpath