पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली-देशभर में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के कद्दावर नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

ईद के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा और परोपकार की भावना को मजबूत करता है और समाज में करुणा का संदेश देता है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाईचारे और सद्भाव को और प्रगाढ़ करे। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर लोगों के लिए खुशी, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और ईद की मुबारकबाद दी।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और हरदीप सिंह पुरी ने भी इस अवसर पर लोगों के सुख-समृद्धि और देश में एकता की कामना की। नेताओं के संदेशों में सामाजिक सौहार्द, करुणा और एकजुटता पर विशेष जोर रहा।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी ईद की रौनक खास तौर पर देखने को मिली। यहां ताज-उल-मस्जिद, जामा मस्जिद और मोती मस्जिद समेत सभी प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की गई। ईदगाह में मुख्य नमाज सुबह 7:30 बजे हुई। जिसकी सूचना पारंपरिक रूप से तोप के गोले दागकर दी गई। नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493