IPL 2026: आज पंजाब और गुजरात की टक्कर

IPL 2026 GT vs PBKS: आईपीएल 2026 का जोश धीरे-धीरे परवान चढ़ रहा है और आज यानी मंगलवार (31 मार्च 2026) को इस सीजन का चौथा सबसे बड़ा मुकाबला होने जा रहा है. आमने-सामने होंगी दो ऐसी टीमें जो अपनी आक्रामकता के लिए जानी जाती हैं- गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS).

यह मुकाबला सिर्फ खिलाड़ियों के बीच नहीं, बल्कि दो युवा कप्तानों की सूझबूझ के बीच भी है. एक तरफ ‘प्रिंस’ शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात है, तो दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिखने वाली पंजाब किंग्स.

ये धमाकेदार मैच पंजाब के घरेलू मैदान यानी मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (मुल्लानपुर) में खेला जाएगा. मैच की पहली गेंद शाम 7:30 बजे फेंकी जाएगी, जबकि टॉस का सिक्का ठीक 7:00 बजे उछलेगा. पंजाब के फैंस के लिए यह मौका खास है क्योंकि उनकी टीम अपने घर में सीजन के पहले मैच में ही पहली जीत दर्ज करना चाहेगी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493