दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

नई दिल्ली-राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। वहां स्पाइसजेट का विमान टैक्सी करते समय पार्किंग एरिया में खड़े अकासा एयर के विमान से टकरा गया। टक्कर में दोनों विमानों के पंख क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, लेह से आया स्पाइसजेट का बोइंग 737-700 विमान रनवे से गेट की ओर बढ़ रहा था। जबकि, अकासा एयर की फ्लाइट QP 1406 हैदराबाद के लिए पुशबैक प्रक्रिया में थी। इसी दौरान ग्राउंड मूवमेंट के बीच दूरी के आकलन में चूक हुई और दोनों विमानों के विंग आपस में टकरा गए।

इस टक्कर में स्पाइसजेट विमान के दाहिने विंगलेट को गंभीर नुकसान पहुंचा। जबकि, अकासा एयर के विमान के बाएं हिस्से विशेष रूप से हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी क्षति हुई। घटना के तुरंत बाद दोनों विमानों को ऑपरेशन से हटा दिया गया। साथ ही स्पाइसजेट के विमान को दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है।

अकासा एयर के प्रवक्ता के अनुसार, उनका विमान उस समय पार्किंग बे में स्थिर खड़ा था। उसी वक्त दूसरी एयरलाइन का विमान उससे आकर टकरा गया। एहतियात के तौर पर हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट को वापस बे में लाया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। एयरलाइन ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481