Assembly Elections Exit Poll Results 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग के साथ ही 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म हो गए. असम, केरलम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में 9 से 29 अप्रैल के बीच चुनाव कराए गए थे. चुनाव के नतीजे तो 4 मई को आएंगे. उससे पहले सभी सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल्स के नतीजे आने लगे हैं. सबसे पहले असम के एग्जिट पोल के नतीजे आए. असम-पुडुचेरी और तमिलनाडु में सरकार रिपीट होती दिख रही है. केरल में बड़ा उलटफेर हो सकता है. वहीं, पश्चिम बंगाल में BJP-TMC को लेकर सस्पेंस बरकरार है.
इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया ने असम के लिए अपने एग्जिट पोल में NDA को 88 में से 100 सीटें पाने का अनुमान जताया है. वहीं, कांग्रेस के लिए 24 से 36 सीटों का अनुमान है. BJP को 48% वोट मिल सकता है.
वोट वाइव ने अपने Exit Poll में केरल में कांटे की टक्कर दिखाई है. यहां UDF को 70 से 80 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि सत्ताधारी LDF के खाते में 58 से 68 सीटें जा सकती हैं.
AI Zeenia ने अपने Exit poll में असम में BJP सरकार बनने का अनुमान दिया है. ज़ीनिया ने CM के तौर पर हिमंता बिस्वा सरमा (52%) को पहली पसंद बताया है. इसके बाद गौरव गोगोई (31%), सर्बानंद सोनोवाल (10%), अखिल गोगोई (7%) का नंबर आता है.
पीपुल्स पल्स ने पश्चिम बंगाल का एग्जिट पोल जारी कर दिया है. पीपुल्स पल्स ने TMC को 177 से 187 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, जबकि को 95 से 110 सीटें मिलने की बात कही है.
मैट्रिज के एग्जिट पोल में बंगाल में BJP को 146 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है. TMC के खाते में 125 से 140 सीटें जा सकती हैं.
तमिलनाडु ने मैट्रिज ने DMK+ को 122-132, AIADMK+ को 87-110 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.
पी मार्क ने DMK+ को125-145, AIADMK+ को 65-85 सीटें दी हैं.
पुड्डुचेरी के दो एग्जिट पोल सामने आए हैं. पीपल्स पल्स ने NDA को कुल 30 सीटों में से 16-19 सीटें जीतने का अनुमान जताया है. कांग्रेस के खाते में 10-12 सीटें जीतने का अनुमान है.
एक्सिस माय इंडिया ने अपने एग्जिट पोल में NDA को 16-12 और कांग्रेस प्लस को 6 से 8 सीटें देने का अनुमान है.
dharmpath.com dharmpath