नीट परीक्षा रद्द होने पर देशभर में प्रदर्शन

भोपाल-NEET यूजी परीक्षा रद्द किए जाने के विरुद्ध देशभर में स्टूडेंट्स का आक्रोश देखने को मिल रहा है। विपक्षी दल कांग्रेस की छात्र संगठन NSUI ने कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी NSUI कार्यकर्ताओं और NEET अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका गया।

मध्य प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार के नेतृत्व में मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्राओं ने नीट परीक्षा रद्द होने के खिलाफ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और एनटीए (NTA ) के अध्यक्ष प्रदीप जोशी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि देशभर में लाखों लाख छात्र-छात्राएं प्रतिवर्ष NEET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा की तैयारी करते हैं लेकिन प्रतिवर्ष परीक्षा रद्द हो जाने के कारण छात्रों का भविष्य अधर में अटक जाता है जो छात्रहितों के खिलाफ है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493