पुणे-NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. जांच एजेंसी ने पुणे की रहने वाली सीनियर बायोलॉजी टीचर मनीषा गुरुनाथ मंडहरे को गिरफ्तार किया है. सीबीआई के मुताबिक, मनीषा परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी हुई थीं और NTA ने उन्हें एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था. इस वजह से उन्हें बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्र आसानी से मिल गए. जांच एजेंसी का दावा है कि उन्होंने पोस्ट का गलत इस्तेमाल करते हुए परीक्षा से पहले कुछ छात्रों को पेपर पहुंचा दिया.अप्रैल 2026 में मनीषा ने कुछ NEET उम्मीदवारों को खास तैयारी कराई. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, उन्होंने पुणे में अपने घर पर स्पेशल क्लासेस भी चलाईं. इस दौरान छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के कई जरूरी सवाल बताए गए. इतना ही नहीं, छात्रों को अपनी किताबों में भी उन सवालों को मार्क करने के निर्देश दिए गए थे. बाद में जब 3 मई को NEET-UG परीक्षा हुई, तो उन्हीं में से कई सवाल पेपर में पाए गए.
dharmpath.com dharmpath