19 मई को तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने के साथ फिर से तेज हवाएं चलेंगी. 20 मई को अधिकतम 41 और न्यूनतम 27 डिग्री के साथ मुख्यतः साफ आसमान रहेगा. 21 मई को अधिकतम 41 व न्यूनतम 26 डिग्री और आर्द्रता 50-30 प्रतिशत रहेगी. अगले तीन दिनों में अधिकतम पारा 43 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है, जिससे लू चलने का दौर शुरू हो जाएगा.
एनसीआर में अब गर्मी और लू का दौर शुरू होने जा रहा है. मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. 18 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. आर्द्रता बढ़कर 50-35 प्रतिशत हो जाएगी, जिससे उमस भरी गर्मी महसूस होगी. इस दिन दिन में तेज सतही हवाएं चलेंगी, जो गर्मी को और बढ़ा देंगी.
19 मई को तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने के साथ फिर से तेज हवाएं चलेंगी. 20 मई को अधिकतम 41 और न्यूनतम 27 डिग्री के साथ मुख्यतः साफ आसमान रहेगा. 21 मई को अधिकतम 41 व न्यूनतम 26 डिग्री और आर्द्रता 50-30 प्रतिशत रहेगी. अगले तीन दिनों में अधिकतम पारा 43 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है, जिससे लू चलने का दौर शुरू हो जाएगा.
भारतीय मौसम विभाग (आईएएमडी) के अनुसार आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, तेज हवाएं और भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा.
dharmpath.com dharmpath