रीवा में जैन साध्वियों की मौत पर आक्रोश

रीवा-मध्य प्रदेश के रीवा में दो जैन साध्वियों की सड़क हादसे में मौत के बाद जैन समाज में व्यापक आक्रोश देखने को मिल रहा है। सोमवार को मध्य प्रदेश समेत देश के कई शहरों में समाज के लोगों ने मौन जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। समाज का आरोप है कि यह केवल सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश भी हो सकती है। इसलिए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।

यह घटना बीते 20 मई को रीवा कलेक्ट्रेट के सामने हुई थी। सड़क किनारे पैदल विहार कर रही तीन जैन साध्वियों को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में पूज्य श्रुतमति माताजी और उपशममति माताजी का समाधिमरण हो गया था। जबकि, एक अन्य आर्यिका माताजी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। वीडियो में कार सड़क किनारे चल रही साध्वियों को पीछे से टक्कर मारते दिखाई दे रही है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493