TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर पर पत्थर मारा

कोलकाता-पश्चिम बंगाल में TMC के नेताओं पर हमले की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही है। शनिवार को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ था। अब टीएमसी के एक दूसरे सांसद कल्याण बनर्जी पर हमले की घटना सामने आई है। हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है। उन्हें देखकर लोगों ने चोर-चोर के नारे भी लगाए। जो तस्वीरें और वीडियो सामने आई है कि उसमें कल्याण बनर्जी सिर पकड़ कर सड़क पर गिरे भी नजर आ रहे हैं।

इस घटना के बारे में कल्याण बनर्जी ने कहा कि मैं इस इलाके में अकेले सफर कर रहा था। BJP के लोगों ने मुझ पर क्रिकेट की गेंद फेंकी। खून बह रहा है। मेरी बोलने की सारी हिम्मत खत्म हो गई है। बंगाल के लोग बताएंगे कि सांसदों पर हमले क्यों हो रहे हैं? लोगों में कोई गुस्सा नहीं है… ये सब BJP के लोग कर रहे हैं।

हालांकि बीजेपी ने कहा है कि वो बस ड्रामा कर रहे हैं। घटना के बाद कल्याण बनर्जी सड़क पर धरना दे रहे हैं। उनके समर्थक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी शनिवार को अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले और गिरफ्तार टीएमसी नेता, कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर चंडीतला थाना ज्ञापन देने पहुंचे थे। इसी दौरान तृणमूल और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नारेबाजी शुरू हो गई।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493