ट्विशा शर्मा केस: मुख्य गवाह नीरज पर समर्थ सिंह के दोस्तों ने किया हमला

भोपाल-राजधानी भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सोमवार को एक नया और गंभीर घटनाक्रम सामने आया है। केस के प्रमुख गवाह नीरज दुबे ने आरोप लगाया है कि उन पर आरोपी समर्थ सिंह से जुड़े युवकों ने हमला कर गवाही न देने का दबाव बनाया। घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। इसके आधार पर कटारा हिल्स पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 30 मई को हुई थी। मामले में महत्वपूर्ण गवाह माने जाने वाले नीरज दुबे अपने पार्लर के आसपास मौजूद थे। तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उनसे ट्विशा शर्मा केस में गवाही देने को लेकर सवाल किए और बाद में मारपीट शुरू कर दी। नीरज का कहना है कि आरोपियों ने स्पष्ट रूप से उन्हें इस मामले में आगे न आने और गवाह न बनने की चेतावनी दी।

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481