पटना– जिला न्यायाधीश ने शिक्षक खान सर के खिलाफ 2 जून को उनके कोचिंग संस्थान में गोलीबारी की साजिश रचने के आरोप में दर्ज मामले में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. पटना के मशहूर शिक्षक खान सर (फैजल खान) के कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज पर 2 जून की रात हमला हुआ, जिसमें पथराव, तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग की घटना सामने आई थी. 2 जून को प्रतिद्वंद्वी कोचिंग वालों ने उनके सेंटर पर हमला किया. उनके गार्डों ने हवाई फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें भी साजिश रचने का आरोप लगाकर केस दर्ज किया. लेकिन कोर्ट ने अब अस्थायी राहत दे दी. thehindu.com के मुताबिक, खान सर बिहार के लोकप्रिय यूट्यूबर और कोचिंग टीचर हैं जो सस्ती फीस में UPSC-BPSC की तैयारी कराते हैं.
dharmpath.com dharmpath