अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म, 4 दिन बाद खुलेगा होर्मुज

वाशिंगटन-राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (14-15 जून) की रात ऐलान किया कि ईरान और अमेरिका में शांति समझौता हो गया है. ट्रंप ने यह भी बताया कि अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर लगी अपनी नौसैनिक नाकेबंदी हटा रहा है और समझौते पर दस्तखत होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) फिर से खुल जाएगा. हालांकि समझौते की डिटेल अभी जारी नहीं की गई है.

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ये ईरान अमेरिका समझौता शुक्रवार (19 जून) से लागू होगा. उसी दिन स्विट्जरलैंड में समझौते पर दस्तखत का कार्यक्रम तय है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि वे वहां मौजूद रहेंगे और ट्रंप भी इसमें शामिल हो सकते हैं.

उम्मीद है कि इस समझौते (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) के बाद युद्ध खत्म करने को लेकर बातचीत का एक और 60 दिन का दौर शुरू होगा.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493