ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस्तीफा दिया

लंदन-ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने ऐलान कर दिया है कि वह अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। अगले पीएम के चुने जाने तक वह इस पद पर बने रहेंगे। उन्होंने देश के नाम संबोधन में लोगों को बताया कि इस बारे में उन्होंने ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय से बात भी कर ली है। एंडी बर्नहम प्रधानमंत्री के पद पर बैठने और लेबर पार्टी के लीडर के तौर पर स्टार्मर की जगह लेने की दौड़ में सबसे आगे हैं।

इसके साथ ही ब्रिटेन में राजनीतिक अस्थिरता का दौर और आगे बढ़ गया है। पिछले 10 साल में कीर स्टार्मर छठे ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो कुर्सी छोड़ने जा रहे हैं। देश के नाम अपने संबोधन के आखिर में कीर स्टार्मर की आवाज भावुक होकर भर्रा गई। स्टारमर ने कहा कि अब मेरी पार्टी यह सवाल पूछ रही है कि क्या मैं अगले आम चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे सही व्यक्ति हूं। मैंने इस सवाल पर अपनी संसदीय पार्टी का जवाब सुन लिया है और मैं उस जवाब को सम्मान के साथ स्वीकार करता हूं।

इस जीत के बाद प्रधानमंत्री पद के लिए उनका दावा और मजबूत हो गया था। अब उनको ही सत्ताधारी लेबर पार्टी का अगला नेता और ब्रिटेन का नया पीएम माना जा रहा है। बता दें कि जुलाई 2024 के आम चुनाव में कीर स्टार्मर ने 174 सीटों के बड़े बहुमत के साथ शानदार जीत हासिल की थी। लेकिन पिछले कुछ महीनों में उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल पर कई विवाद छाए रहे हैं। इनमें लेबर पार्टी के सीनियर नेता पीटर मेंडलसन को अमेरिका में ब्रिटेन का राजदूत बनाना भी शामिल है, जबकि उनके दोषी यौन अपराधी जेफरी एप्सटीन से संबंधों की जानकारी पहले से थी।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493