फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने अपने करियर में एक और बड़ा रिकॉर्ड जोड़ लिया है. अर्जेंटीना के आखिरी ग्रुप मैच में जॉर्डन के खिलाफ उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में लगातार 7 मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया. यह मुकाबला डलास स्टेडियम में खेला गया, जहां अर्जेंटीना ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की.
मेसी मैच के लगभग एक घंटे बाद मैदान पर उतरे और कुछ ही समय में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी. उन्होंने 80वें मिनट में शानदार फ्री-किक के जरिए गोल किया. गेंद को उन्होंने डिफेंसिव वॉल के ऊपर से निकालते हुए सीधे गोल में पहुंचाया. इसी गोल के साथ उन्होंने लगातार सात वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने का नया रिकॉर्ड अपने नाम किया. इसके अलावा, उन्होंने वर्ल्ड कप फाइनल्स में अपने कुल गोलों की संख्या 19 तक पहुंचा दी.
dharmpath.com dharmpath