भोपाल-छात्रों की गूंज अभियान के तहत मंगलवार को एनएसयूआई और कांग्रेस नेताओं भोपाल के अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसजन ने नीट परीक्षा लीक के बाद तनाव में आकर आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हुए विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में NSUI के AICC कॉर्डिनेटर एवं इस अभियान के समन्वयक डॉ अंशुल त्रिवेदी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि NEET पेपर लीक जैसी घटनाएं केवल परीक्षा प्रणाली की विफलता नहीं, बल्कि देश के लाखों युवाओं के सपनों पर आघात हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की जिम्मेदारी है और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित किए बिना युवाओं का विश्वास बहाल नहीं हो सकता। उन्होंने दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कांग्रेस छात्रों के अधिकारों और न्याय की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।
dharmpath.com dharmpath