खंडवा में 13 जुलाई को कोरकू समाज का महाआंदोलन

भोपाल-खंडवा और बुरहानपुर जिले के कोरकू समाज ने 13 जुलाई को खंडवा में बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। आंदोलन सुबह 10 बजे शुरू होगा और समाप्ति तक जारी रहेगा। समाज का कहना है कि जंगल क्षेत्रों में बाहरी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और हाल ही में वन विभाग द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान का समर्थन किया जाए। दूसरी ओर जिन लोगों पर अतिक्रमण के आरोप लगाए जा रहे हैं उनके भी उसी दिन विरोध प्रदर्शन की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन सकतीहै।

कोरकू समाज, खंडवा-बुरहानपुर की ओर से आयोजित इस आंदोलन की तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जोड़ा जा रहा है। वहीं, दोनों जिलों के गांवों में लगातार बैठकें आयोजित कर आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई जा रही है। समाज के पदाधिकारियों का दावा है कि बुरहानपुर से भी बड़ी संख्या में लोग खंडवा पहुंचेंगे और करीब दो हजार समाजजन कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

समाज का कहना है कि कोरकू समुदाय लंबे समय से जंगलों की सुरक्षा और संरक्षण से जुड़ा रहा है तथा जल, जंगल और जमीन उसकी संस्कृति और जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। उनका आरोप है कि बाहरी लोग वन भूमि पर लगातार अतिक्रमण कर रहे हैं। जिससे जंगलों, पर्यावरण और आदिवासी समुदाय के अधिकारों पर असर पड़ रहा है। समाज का यह भी कहना है कि विरोध करने वाले लोगों को धमकियां दी जाती हैं, झूठे मामलों में फंसाया जाता है और जंगलों में अवैध कटाई जैसी गतिविधियां भी जारी हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493