पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा समेत 7 सेलेब्रिटीज़ की 7.93 करोड़ की संपत्ति अटैच

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) एक्शन मोड में है. ED ने शुक्रवार को इस केस में पूर्व भारतीय क्रिकेटर क्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा और 7 सेलेब्रिटीज़ की प्रॉपर्टी अस्थायी रूप से अटैच कर दी है. युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, नेहा शर्मा, एक्टर सोनू सूद, बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती और एक्टर अंकुश हाज़रा की चल-अचल संपत्तियां अटैच हुई हैं. इनकी कुल वैल्यू 7.93 करोड़ रुपये आंकी गई है. ED ने ये एक्शन PMLA, 2002 के तहत लिया है.

जांच के मुताबिक, इन सेलेब्रिटीज़ ने जानबूझकर विदेशी कंपनियों के साथ एंडोर्समेंट एग्रीमेंट किए. 1xBet के सरोगेट ब्रांड्स का प्रमोशन किया. इसके बदले उन्हें पेमेंट विदेशी एंटिटीज़ के जरिए लेयर्ड ट्रांजैक्शन्स में किया गया, ताकि अवैध सट्टेबाजी से कमाई गई रकम के सोर्स को छिपाया जा सके. ED ने जांच में ये भी पाया कि 1xBet के पास भारत में काम करने का कोई परमिशन नहीं था. इसके बावजूद सोशल मीडिया, ऑनलाइन वीडियो और प्रिंट मीडिया के जरिए भारतीय यूज़र्स को टारगेट किया गया.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493