रणजी ट्रॉफी : मुरली विजय के शतक से जीता तमिलनाडु

बड़ोदरा, 9 फरवरी (आईएएनएस)। मुरली विजय (104 नाबाद) की बेहतरीन पारी की बदौलत तमिलनाडु ने मोती बाग स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी ग्रुप-ए मुकाबले में सोमवार को बड़ौदा को सात विकेट से हरा दिया।

तमिलनाडु की इस सत्र में यह चौथी जीत है और वह 29 अंकों के साथ अपने ग्रुप में दूसरे पायदान पर है।

बड़ौदा द्वारा रखे गए 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे तमिलनाडु ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान अभिनव मुकुंद (16) का विकेट खोकर 51 रन बना लिए थे। ऐसे में आखिरी दिन उसे 156 रनों की जरूरत थी जिसे उसने बाबा अपराजित (10) और दिनेश कार्तिक (35) का विकेट खोकर हासिल कर लिया।

विजय ने 136 गेंदों की पारी में 14 चौके और दो छक्के लगाए। विजय शंकर 26 रन बनाकर नाबाद लौटे।

बड़ौदा ने पहली पारी में 149 जबकि दूसरी पारी में 245 रन बनाए थे। वहीं, तमिलनाडु पहली पारी में 188 रन ही बना सका था।

बड़ौदा के सागर मंगालोरकर ने पूरे मैच में नौ विकेट हासिल किए। तमिलनाडु की पहली पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाते हुए उन्होंने 49 रन देकर सात विकेट निकाले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493