मौसम:तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने का खतरा

भोपाल-देश के कई हिस्सों में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. लगातार सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई राज्यों में तेज बारिश का दौर जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में कई इलाकों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना जताई है. इसी को देखते हुए कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं.मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लगातार बन रहे निम्न दबाव के सिस्टम मानसून को अतिरिक्त ऊर्जा दे रहे हैं. यही कारण है कि अगस्त की शुरुआत से ही बारिश का दायरा लगातार बढ़ रहा है. राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भी इस महीने सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिलने के साथ-साथ जलभराव जैसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है.

पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में मौसम सबसे ज्यादा गंभीर रहने का अनुमान है. यहां तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश और गरज-चमक की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं असम, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट लागू है, जहां तेज बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इन इलाकों में बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493