Air India ने चुना अपना नया CEO

नई दिल्ली-एयर इंडिया ने टेवोल्डे गेब्रेमारियम को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है. वह कैंपबेल विल्सन की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे. कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस फैसले को मंजूरी दी है. टाटा समूह के नेतृत्व में एयर इंडिया लगातार विस्तार कर रही है और ऐसे समय में अनुभवी अधिकारी को कमान सौंपना बड़ा कदम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि उनके अनुभव से एयर इंडिया की वैश्विक पहचान और मजबूत होगी.

टेवोल्डे गेब्रेमारियम दुनिया के सबसे सफल एविएशन अधिकारियों में गिने जाते हैं. उन्होंने इथियोपियन एयरलाइंस ग्रुप के CEO के रूप में 10 साल से ज्यादा समय तक काम किया. उनके नेतृत्व में कंपनी ने तेज़ी से विकास किया और नई ऊंचाइयों तक पहुंची. एयरलाइन ने नए देशों में अपनी सेवाएं शुरू कीं और यात्रियों का भरोसा भी जीता. इसी शानदार रिकॉर्ड की वजह से अब उन्हें एयर इंडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

जब टेवोल्डे गेब्रेमारियम ने इथियोपियन एयरलाइंस की कमान संभाली थी, तब कंपनी सीमित स्तर पर काम करती थी. उनके नेतृत्व में एयरलाइन का कारोबार चार गुना से ज्यादा बढ़ा. कंपनी का विमान बेड़ा भी लगभग तीन गुना हो गया. आज इथियोपियन एयरलाइंस अफ्रीका की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली एयरलाइन मानी जाती है. उनके काम को दुनियाभर की एविएशन इंडस्ट्री में सफलता की मिसाल माना जाता है.

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493