नई दिल्ली-मानसून इस साल भी अपनी पूरी ताकत दिखा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार 8 अगस्त 2026 को देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तूफान और तेज हवाओं की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर से लेकर ओडिशा, राजस्थान, केरल और पूर्वोत्तर तक अलर्ट जारी हैं. जलभराव, यातायात व्यवधान और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना रह सकता है. 8 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ने वाला है. ओडिशा, राजस्थान, केरल, उत्तर भारत और पूर्वोत्तर में भारी बारिश से जलभराव और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है,
दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में व्यापक से काफी व्यापक बारिश होने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश और 40 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. IMD पूर्वानुमान के मुताबिक, यूपी के कई जिलों (मेरठ, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर आदि) और उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट है.
dharmpath.com dharmpath