मेलबर्न, 9 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श ने सोमवार को कहा कि उन्हें पूरे विश्वास है कि वह जेम्स फॉल्कनर के चोटिल होने से टीम में खाली हुए स्थान की भरपाई करने में कामयाब होंगे।
फॉल्कनर के टूर्नामेंट में आस्ट्रेलिया के तीसरे मैच तक फिट होने की संभावना है। आस्ट्रेलिया को तीसरा मैच 28 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है।
फॉल्कनर की पसली में एक फरवरी को खिंचाव आ गया था। टीम ने हालांकि फॉल्कनर के ठीक होने के किसी संभावित समय का जिक्र नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि वह 14 और 21 फरवरी को खेले जाने वाले मैचों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
आस्ट्रेलिया को पहले दो मैच इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया की वेबसाइट के अनुसार मार्श ने कहा, “मैं फॉल्कनर के चोटिल होने के बाद खाली हुए स्थान को भरना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं ऐसा कर पाउंगा।”
मार्श हालांकि भारत के साथ हुए अभ्यास मुकाबले में कोई भी सफलता हासिल नहीं कर सके। इस मैच में मार्श ने छह ओवर डाले और 38 रन दिए। साथ ही उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 21 रन भी बनाए।
dharmpath.com dharmpath