भोपाल-मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय है। मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर तेज हो गया है। अगले 24 घंटे में डिंडौरी और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहां 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि, पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी कई स्थानों पर तेज बारिश के आसार हैं।
मौसम केंद्र के मुताबिक, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, दमोह, सिवनी, जबलपुर, मंडला, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी और छतरपुर में भारी बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, सतना, सिंगरौली, मैहर, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है।
dharmpath.com dharmpath