अंशुमन यादव बने ADG इंटेलिजेंस, चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

भोपाल-मध्यप्रदेश पुलिस महकमे में वरिष्ठ IPS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव किया गया है। गृह विभाग ने तबादलों और अतिरिक्त प्रभार से जुड़े आदेश जारी करते हुए 1998 बैच के IPS अधिकारी अंशुमन यादव को ADG इंटेलिजेंस नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें पुलिस मुख्यालय में ADG साइबर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, 1995 बैच के IPS अधिकारी चंचल शेखर को SAF के ADG पद से हटाकर खेल एवं युवक कल्याण विभाग का संचालक बनाया गया है।

अंशुमन यादव इससे पहले खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सरकार ने उन्हें इस पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय वापस बुलाया गया है। अब उनके पास प्रदेश की गुप्तवार्ता व्यवस्था जैसी महत्वपूर्ण और संवेदनशील जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा साइबर से जुड़े मामलों की निगरानी का अतिरिक्त दायित्व भी उनके पास रहेगा।

1995 बैच के IPS अधिकारी चंचल शेखर के अगस्त 2026 में रिटायर होने की बात भी सामने आई है। उनके रिटायरमेंट से ठीक दो दिन पहले सरकार ने इंटेलिजेंस की कमान अंशुमन यादव को सौंपने का आदेश जारी किया है। हालांकि, जारी आदेश के तहत चंचल शेखर को अब खेल एवं युवक कल्याण विभाग का संचालक बनाया गया है।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493