राम मंदिर: CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट

अयोध्या:राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO के चयन की प्रक्रिया अब आखिरी दौर में है. तीन सदस्यीय सर्च कमेटी ने तीन नामों को शॉर्टलिस्ट करते हुए अपनी रिपोर्ट श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंप दी. अब इन नामों पर अंतिम फैसला ट्रस्ट का होगा. जानकारी के अनुसार, ट्रस्ट बुधवार (2 सिंतबर) को बैठक करेगा और उम्मीद है कि इसी बैठक में CEO के नाम को लेकर फैसला सुनाया जा सकता है.

बता दें CEO के चयन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी. जिसमें रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी, पूर्व वैज्ञानिक सुरेश हावरे और पूर्व जस्टिस प्रमोद कोहली शामिल थे. कमेटी ने लंबी प्रक्रिया के बाद तीन सबसे योग्य नामों को शॉर्टलिस्ट किया. स्वामी गोविंद देव गिरि ने कमेटी के सदस्यों के मेहनत वाले काम के लिए उनका आभार जताया. वहीं, जस्टिस प्रमोद कोहली ने कहा कि इस काम में पारदर्शिता और निष्पक्षता बेहद जरूरी थी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493