SBI करेगा 1200 पदों पर भर्तियां, खुलेंगी 250 नई शाखाएं

नई दिल्ली-भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) चालू वित्त वर्ष में करीब 11,000 से 12,000 कर्मचारियों की भर्ती करने और अपने शाखा नेटवर्क के विस्तार की योजना बना रहा है। बैंक के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने यह जानकारी दी। शेट्टी ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि बैंक चालू वित्त वर्ष में लिपिक और अधिकारी स्तर पर करीब 11,000 से 12,000 नियुक्तियां करेगा। इसके अलावा बैंक की 200 से 250 नई शाखाएं खोलने की भी योजना है।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्तियों और उभरती जरूरतों के आधार पर यह संख्या कुछ कम या ज्यादा हो सकती है, लेकिन उम्मीद है कि वित्त वर्ष के अंत तक करीब 12,000 लोगों की भर्ती हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले साल बैंक ने बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की थीं, जिसमें 1,500 विशेषज्ञ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिकारी भी शामिल हैं। इस साल आईटी क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में भर्तियों की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि बैंक कुछ शाखाओं का युक्तिकरण भी कर रहा है और इसके बावजूद शाखाओं की संख्या में हर साल करीब 200 से 250 की शुद्ध वृद्धि होने की उम्मीद है।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में हिस्सेदारी के प्रस्तावित विनिवेश के बारे में शेट्टी ने कहा कि एसबीआई और उसकी अनुषंगी एसबीआई कैपिटल मार्केट्स मिलकर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में अपनी करीब एक प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं। इसमें एसबीआई 0.65 प्रतिशत और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स 0.35 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकती है। हालांकि, अन्य शेयरधारकों के भी हिस्सेदारी बेचने की स्थिति में एसबीआई समूह का विनिवेश एक प्रतिशत से कम रह सकता है।

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493