नई दिल्ली – देश के कई राज्यों में मानसून अभी भी सता रहा है, इस बीच मौसम विभाग ने कल के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है. यूपी, बिहार समेत करीब 24 राज्यों में बारिश की संभावना है. इस दौरान, कई जगहों पर 50 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ लैंडस्लाइड की चेतावनी है, जबकि पूर्वी भारत में बिजली गिरने और तेज वज्रपात का खतरा रहेगा. चलिए अस खबर में जानते हैं कल यानी शनिवार (12 सिंतबर) को देशभर में मौसम कैसा रहेगा.दिल्ली में कल भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. यहां हवा 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है.
वहीं यूपी के गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी है. इस दौरान, लखनऊ में तापमान 33 और 27 डिग्री के आसपास रहेगा.
बिहार के पटना, गया, चंपारण, रोहतास, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर समेत कई जिलों में बारिश-आंधी की संभावना है. झारखंड के कई जिलों में भी भारी बारिश और करीब 70 किमी प्रति घंटे की हवाओं का अलर्ट है.
राजस्थान के चित्तौड़गढ़, कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर समेत कई जिलों में 60-70 किमी प्रति घंटे की तेज आंधी की संभावना है.
dharmpath.com dharmpath