मणिपुर के तामेंगलोंग में फिर भड़की हिंसा

इम्फाल-मणिपुर के तामेंगलोंग में हिंसा की नई घटनाओं ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. रविवार को जिले के दो अलग-अलग गांवों में हुए गोलीकांड में चार लोगों की जान चली गई, जबकि 6 साल का एक बच्चा गोली लगने से घायल हो गया. दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।. अभी तक किसी संगठन ने आधिकारिक तौर पर हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है.

पहली घटना रविवार सुबह करीब 5:30 बजे तामेंगलोंग के टोलेन गांव में हुई. पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने एक दंपति को निशाना बनाया. 46 वर्षीय लिंगजंगाई सिंगसित को गोली लगने के बाद मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया. उनके पति सीनैह सिंगसित भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए थे। इलाज के लिए ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया.

घटना में 6 साल का एक बच्चा भी गोली लगने से घायल हुआ. उसे इलाज के लिए असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले के पीछे शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493