दिल्ली से बिहार तक कल मूसलाधार बारिश

नई दिल्ली – मौसम विभाग ने बुधवार के लिए कई राज्यों में वेअथेर का बड़ा अलर्ट जारी किया है. कल यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है. इस दौरान, कई जगहों पर हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की आशंका है, जबकि पूर्वी भारत में नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है. कुछ इलाकों में ओले गिरने और दक्षिणी राज्यों में अगले 24 घंटे मौसम खराब रहने की संभावना है. चलिए आपको इस खबर में बताते हैं कल यानी बुधवार (9 सितंबर) को देशभर में मौसम कैसा रहेगा?दिल्ली में 9 से 11 सितंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 30-40 KM प्रति घंटे की हवा चल सकती है. बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है.

यूपी में मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, बहराइच, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर (Mirzapur), शाहजहांपुर, रामपुर, उन्नाव, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर में भी भारी बारिश की चेतावनी है.

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493