भोपाल-मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. झाबुआ, रतलाम, नीमच, सिवनी बालाघाट और श्योपुर में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 22 सितंबर तक भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रह सकता है. वहीं 23 सितंबर को मौसम सामान्य होने की उम्मीद है, लेकिन 24 सितंबर को फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. पश्चिमी हिस्से में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और 19 सितंबर की शाम उत्तरी अंडमान सागर में बनने वाले संभावित कम दबाव के क्षेत्र का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ सकता है.
झाबुआ, रतलाम, नीमच, सिवनी, बालाघाट और श्योपुर में 19 सितंबर के आसपास भारी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ आंधी-तूफान भी आ सकता है. राजगढ़, अलीराजपुर, आगर-मालवा, मंदसौर, गुना, अनूपपुर, डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी बारिश होने की उम्मीद है.
dharmpath.com dharmpath