जंतर-मंतर पर बेकाबू हुई भीड़, इंटरनेट बंद

नई दिल्ली-मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR प्रक्रिया के विरुद्ध देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी, सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह समेत 1100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की नेशनल प्रेसिडेंट नेहा बोरा को भी हिरासत में लिया है। योगेंद्र यादव, आरजेडी नेता मनोज झा को भी पुलिस ने पकड़ा है। जंतर मंतर प्रोटेस्ट के मद्देनजर इलाके में इंटरनेट भी बंद रखा गया है। इस क्षेत्र के आस-पास मौजूद 12 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट अगले आदेश तक बंद है। वहीं राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज भी बंद किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जंतर मंतर प्रदर्शन स्थल पर किसी भी अनधिकृत जमावड़े को रोकने के लिए निषेधाज्ञा लागू की गई है और अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने कहा कि उसने आप नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को नॉर्थ एवेन्यू में रोक दिया, जिससे वह प्रदर्शन स्थल की ओर नहीं बढ़ सके।

दिल्ली पुलिस के एक्शन पर आम आदमी पार्टी समेत दूसरे दलों ने सवाल उठाए हैं। सौरभ भारद्वाज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद उन्हें और संजय झा को हिरासत में लिया गया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आंदोलन जारी रखने और जंतर-मंतर पहुंचने का आग्रह किया। हिरासत में ली गई आतिशी ने X पर पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम आपकी पुलिस से डरने के लिए यहां नहीं आए हैं। वोट देने के अधिकार को बचाने के लिए हम लड़ते रहेंगे।

उधर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन कर रही है। इसके लिए लोग मुंबई के शिवाजी पार्क पहुंच रहे हैं। पार्क और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके भी शिवाजी पार्क पहुंच चुके हैं। प्रदर्शन में विशाल भारद्वाज और नसीरुद्दीन शाह जैसे कई कलाकार भी पहुंचे हैं।

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493