नई दिल्ली-कुछ ही मिनटों में किराने का सामान पहुंचाने वाले क्विक कामर्स प्लेटफार्म जेप्टो की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने ग्राहक को कथित तौर पर मियाद खत्म हो चुका या एक्सपायर बेसन पहुंचाने के मामले में जेप्टो को नोटिस जारी कर जवाब मांगा हैं।
जेप्टो पर एक ग्राहक ने एक्सपायरी डेट वाला बेसन डिलीवर करने का आरोप लगाया हैं। FSSAI ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, मियाद खत्म हो चुके बेसन की डिलीवरी से जुड़ी शिकायत पर जेप्टो मार्केटप्लेस प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया हैं।
ग्राहक ने एक्स पर शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि बेसन के दो पैकेट इस्तेमाल की अंतिम तारीख निकलने के बाद पहुंचाए गए। दोनों पैकेटों पर ‘इस्तेमाल की अंतिम तारीख: 12-09-2026’ अंकित था। डिलीवरी के समय उनकी मियाद खत्म हो चुकी थी।
dharmpath.com dharmpath