नई दिल्ली-साल 2027 में देवभूमि हरिद्वार में आस्था और भक्ति का संगम देखने को मिलेगा, जब अर्धकुंभ मेले के दौरान लाखों लोग गंगा के किनारे पवित्र स्नान के लिए जुटेंगे। कोई पुण्य पाने के लिए गंगा नदी में डुबकी लगाएगा, तो कोई खास स्नान पर्वों पर हरिद्वार पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाएगा।
इस मेले में कई बड़े स्नान होंगे, जिनमें अमृत स्नान का खास महत्व है। ऐसे में अगर आप भी इस बार अपने दोस्तों या परिवारवालों के साथ हरिद्वार में होने वाले अर्धकुंभ में आने की योजना बना रहे हैं, तो स्नान से जुड़ी सभी जानकारी, गंगा स्नान कब होना है और पहला अमृत स्नान किस दिन होगा।
जनवरी से चलने वाला यह मेला अप्रैल के महीने में समापन होगा। वहीं 14 जनवरी 2027 को गंगा स्नान का खास दिन है।
इस मेले का आखिरी स्नान 20 अप्रैल को होगा। इस दौरान कुल 10 स्नान पर्व पड़ेंगे, जिनमें 4 बार अमृत स्नान का मौका मिलेगा।
6 मार्च 2027: पहला अमृत स्नान महाशिवरात्रि पर होगा
8 मार्च 2027: दूसरा प्रमुख स्नान फाल्गुन अमावस्या पर होगा
14 अप्रैल 2027: तीसरा अमृत स्नान बैसाखी के दिन होगा
20 अप्रैल 2027: चैत्र पूर्णिमा पर अंतिम अमृत स्नान के साथ प्रमुख स्नान पर्वों का समापन होगा
हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 में अन्य प्रमुख स्नान कब होंगे?
14 जनवरी 2027 मकर संक्रांति पर
6 फरवरी 2027 मौनी अमावस्या पर
11 फरवरी 2027 वसंत पंचमी पर
7 अप्रैल 2027 हिंदू नववर्ष पर
15 अप्रैल 2027 राम नवमी पर
20 फरवरी 2027 माघ पूर्णिमा पर
अर्धकुंभ मेले का आयोजन केवल 2 जगहों पर प्रयागराज और हरिद्वार में होता है। हर 6 साल के अंतराल में अर्धकुंभ आयोजित किया जाता
dharmpath.com dharmpath