फुटबाल : रियल मेड्रिड ने डेपोर्टिवो को हराया

मेड्रिड, 15 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन केअग्रणी फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड ने ला लीगा के एक संघर्षपूर्ण मैच में डिपोर्टिवो ला कोरुना को 2-0 से हरा दिया। रियल मेड्रिड अंकतालिका में एफसी बार्सिलोना से चार अंक ऊपर शीर्ष पर है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शनिवार को खेले गए इस मैच में इस्को और करीम बेंजेमा ने गोल किया।

रियल मेड्रिड के लिए यह जीत एक शुभ संकेत है। कुछ दिनों पहले ही उसे एटलेटिको मेड्रिड से 0-4 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टीम की खूब आलोचना हुई।

रियल मेड्रिड की ओर से इस्को ने पहला गोल 23वें और फिर बेंजेमा ने दूसरा गोल 73वें मिनट में किया। इस मैच से लुकास सिल्वा ने रियल मेड्रिड के लिए पदार्पण किया। उन्होंने एसियर इलारामेंडी के स्थान पर 70वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर मैदान में कदम रखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493