धड़ाधड़ फिल्में देख रहीं परिणीति

मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों स्वयं को धड़ाधड़ फिल्में देखने से नहीं रोक पा रही हैं। वह इसके हर पल का लुत्फ उठा रही हैं।

परिणीति ने ट्विटर पर लिखा, “मैं इसे कहती हूं, मूवी मैराथन।”

परिणीति जो भी फिल्म देख रही हैं, उनके बारे में दीवानों की तरह बातें किए जा रही हैं।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मैंने इससे पहले कभी इतनी सारी फिल्में नहीं देखीं। एक सप्ताह में नौ फिल्म देखी। ये फिल्में ‘बर्डमैन’, ‘इमिटेशन’, ‘गोन गर्ल’, ‘बुडापेस्ट’, ‘लव रोजी’, ‘ब्वॉय नेक्स डोर’, ‘थ्योरी’, ‘विपलैश’ व ‘बेबी’ हैं।”

परिणीति की पिछली फिल्म ‘किल दिल’ थी, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह, गोविंदा व अली जफर थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493