मैक्लम ने की स्टार्क और बाउल्ट की सराहना

ऑकलैंड, 28 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैक्लम ने आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-ए मुकाबले में शनिवार को इडेन पार्क मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली एक विकेट से रोमांचक जीत के बाद दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों की सराहना की।

न्यूजीलैंड के ट्रेंट बाउल्ट के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरा आस्ट्रेलिया 32.2 ओवरों में 151 रनों पर सिमट गया। बाउल्ट ने अपने एकदिवसीय करियर का सर्वोच्च प्रदर्शन करते हुए 10 ओवरों में 27 रन देकर पांच विकेट हासिल किए।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए भी हालांकि लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं रहा। आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 28 रन देकर छह विकेट हासिल किए और कीवी टीम बहुत मुश्किल से केवल एक विकेट शेष रहते लक्ष्य तक पहुंच सकी।

मैच के बाद मैक्लम ने कहा, “दोनों टीमों ने दर्शाया है कि उनके पास कितने बेहतरीन गेंदबाज मौजूद हैं। स्टार्क और बाउल्ट ने कमाल का प्रदर्शन किया।”

साथ ही मैक्लम ने कहा कि इस मैच साबित हुआ कि छोट लक्ष्य वाले मैच भी रोमांचक हो सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493