दिल्ली में बारिश

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। मौसम विभाग ने दिनभर और बारिश होने के आसार जताए हैं।

दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और शहर के कुछ हिस्से में गरज के साथ बारिश के आसार हैं।”

अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

वातावरण में आर्द्रता सुबह 8.30 बजे 98 फीसदी दर्ज की गई है।

शहर में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 12.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम सामान्य से चार डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493