जिम्बाब्वे के कप्तान चिगुंबरा चोटिल हुए

ब्रिस्बेन, 1 मार्च (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान एल्टन चिगुंबरा रविवार को गाबा मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे आईसीसी विश्व कप-2015 के 23वें मैच के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए और उन्हें मैदान से सहारा देकर बाहर ले जाना पड़ा।

वेबसाइट ‘क्रिकइंफो डॉट कॉम’ के अनुसार, चोट की गंभीरता जांचने के लिए सोमवार को उनका स्कैन किया जाएगा।

चिगुंबरा को पाकिस्तान की पारी के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए चोट लगी। पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक के शॉट को रोकने के प्रयास में मिड ऑफ पर खड़े चिगुंबरा बाईं कुहनी के बल गिर पड़े।

जिम्बाब्वे के क्रेग इरविन सबसे पहले चिगुंबरा के पास पहुंचे जिसके बाद फिजियो को बुलाना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493