गणेश के लिए फिल्म समीक्षा महत्वपूर्ण

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। नृत्य निर्देशक से अभिनेता बने गणेश आचार्य अपनी पहली फिल्म ‘हे ब्रो’ के प्रचार में व्यस्त हैं। वह कहते हैं कि उनके लिए फिल्म समीक्षकों की राय मायने रखती है।

गणेश ने आईएएनएस को बताया, “मेरा मानना है कि फिल्म समीक्षक बहुत जरूरी हैं। उन्हें मालूम होता है कि फिल्म अच्छी है या बुरी। यह मनोरंजन से परिपूर्ण पारिवारिक फिल्म है। मैं आशा करता हूं कि उन्हें फिल्म पसंद आएगी। कलाकार होने के नाते फिल्म समीक्षा मायने रखती है।”

अजय चंडोक निर्देशित ‘हे ब्रो’ गणेश की पत्नी विधि आचार्य ने बनाई है। फिल्म में गणेश मुख्य भूमिका में हैं।

गणेश ने कहा, “मेरी पत्नी फिल्म बना रही हैं। वह फिल्म बनाना चाहती थीं, तो मैंने कहा, ओके। मुझे पटकथा मिलने पर फिल्म पसंद आई, लेकिन यह काफी महंगी फिल्म थी। उन्होंने (विधि) कहा कि हम इसे करेंगे और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493