झूठी खबरों से दुखी हूं : योगेंद्र यादव

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता योगेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि वह उन खबरों से दुखी हैं, जिनके अनुसार, वह व प्रशांत भूषण पार्टी में चल रही गतिविधियों से नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बड़ी जीत पाने के बाद यह देशहित में काम करने का समय है।

योगेंद्र ने सोमवार सुबह ट्वीट किया, “मैं मीडिया में पिछले दो दिनों से मेरे व प्रशांतजी के बारे में जो कुछ कहा जा रहा है, उससे दुखी हूं और मुझे हंसी भी आती है। दिल्ली ने आप को इतना विशाल जनादेश् दिया है। मैं अपील करूंगा कि हमें आप में लोगों के विश्वास को कम नहीं होने देना चाहिए।”

योगेंद्र ने कहा, “यह देश के लिए काम करने का समय है। देश को हमसे (आप) बहुत उम्मीदें हैं।”

वरिष्ठ आप नेता प्रशांत भूषण ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के कुछ फैसलों को लेकर पार्टी के काम करने के तरीकों पर नाराजगी जताते हुए पार्टी को एक पत्र लिखा है।

जाहिर तौर पर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों को लिखे इस पत्र में भूषण ने दिल्ली चुनाव के दौरान प्रचार अभियान ‘व्यक्ति केंद्रित’ होने व पेशेवर सिद्धांतों का पालन न किए जाने को लेकर सवाल उठाए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493