सीतामढ़ी, 3 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के सीतामढ़ी जिले के हरपुरवा गांव में मंगलवार को एक जंगली हाथी ने एक पुलिस वाहन चालक को रौंद डाला, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, नेपाल के जंगल से भटककर आए एक जंगली हाथी को जब ग्रामीण भगाने का प्रयास कर रहे थे, उसी समय हाथी ने हुलास राय को रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक हुलास राय बाजपट्टी थाने में चालक के पद पर कार्यरत था।
हाथी के कारण गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग की एक टीम हाथी को भगाने या पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है।
dharmpath.com dharmpath