केजरीवाल ने की आप संयोजक पद से इस्तीफे की पेशकश

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक पद से इस्तीफे की पेशकश की है।

यह जानकारी पार्टी के एक सूत्र ने बुधवार को दी।

केजरीवाल के इस्तीफे की पेशकश को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही थीं।

मुख्यमंत्री ने 27 फरवरी को पार्टी सचिव पंकज गुप्ता को एक पत्र लिख कर कहा था कि वह आप के संयोजक पद से इस्तीफा देना चाहते हैं।

इधर, मंगलवार रात को केजरीवाल ने एक और पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि वह इस्तीफा देना चाहते हैं।

आप नेता आशुतोष ने कहा कि उन्हें 27 फरवरी को लिखे गए पत्र के अलावा किसी और पत्र की जानकारी नहीं है।

यह पत्र पार्टी की 21 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पूर्व और आप में जारी आंतरिक कलह की खबरों के बीच आया है। केजरीवाल ने मंगलवार को कहा था कि उन्हें पार्टी के भीतर चल रही तकरार से बेहद दुख हुआ है और वह आहत हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493