हम बांग्लादेश पर दबाव बनाने में नाकाम रहे : कोएत्जर

नील्सन, 5 मार्च (आईएएनएस)। स्कॉटलैंड गुरुवार को सैक्स्टन ओवल में हुए आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-ए मुकाबले में सलामी बल्लेबाज काइल कोएत्जर (156) की शतकीय पारी के बल पर 318 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बावजूद बांग्लादेश से छह विकेट से हार गई।

कोएत्जर को हालांकि मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

मैच के बाद कोएत्जर ने कहा, “हम जिस तरह खेल खत्म करना चाहते थे वह ये नहीं था। हम अंतत: पर्याप्त दबाव बनाने में नाकाम रहे। हमें इस स्कोर को दिन की शुरुआत जैसा ही लेना चाहिए था, लेकिन हम दूसरी पारी में पर्याप्त दबाव बनाने में असफल रहे।”

कोएत्जर ने जीत के लिए बांग्लादेश के बल्लेबाजों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश का कोई भी खिलाड़ी शतक नहीं लगा सका, लेकिन उनके गेंदबाजों ने संयुक्त प्रयास करते हुए विश्व कप में दूसरा सर्वोच्च लक्ष्य हासिल करने का कारनामा कर दिया।

कोएत्जर ने कहा, “हमारे पास रन आउट करने के कुछ अवसर आए, लेकिन बांग्लादेश के बल्लेबाज अंत तक अच्छी बल्लेबाजी करने में सफल रहे। रन बनाकर अच्छा लगा लेकिन मैच खत्म होने के बाद परिणाम मायने रखता है, इसलिए यह निराशाजनक रहा।”

स्कॉटलैंड विश्व कप-2015 में अब तक खेले चारों मैच हार चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493