बैडमिंटन : यिहान को हराकर सायना ऑल इंग्लैंड ओपन के सेमीफाइनल में

बर्मिघम, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल चीन की यिहान वांग को हराकर 500,000 डॉलर इनामी ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत चुकीं सायना ने शुक्रवार देर रात खेले गए इस मुकाबले में ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली यिहान को 21-19, 21-6 से हराया। यह मैच 39 मिनट चला।

इसके साथ सायना ने यिहान के खिलाफ अपनी जीत हार के रिकार्ड को बेहतर किया। इन दोनों के बीच अब तक कुल 10 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से दो में सायना की जीत हुई है जबकि आठ में यिहान ने बाजी मारी है।

सायना दूसरी बार इस सुपर सीरीज आयोजन के सेमीफाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले 2010 में सायना अंतिम-4 दौर में पहुंची थीं।

इस साल पहली बार फाइनल में जगह बनाने के लिए सायना को सेमीफाइनल में विश्व की 18वीं वरीय चीन की सुन यू से भिड़ना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493