बिहार : भूमि विवाद में चली गोली, 2 की मौत

गोपालगंज, 7 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को भूमि विवाद में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

गोपालगंज, 7 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को भूमि विवाद में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, फैजुलाहपुर गांव में विवादित भूमि पर कब्जा को लेकर गांव के ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए और गोलीबारी प्रारंभ हो गई। गोली लगने से सिरिस राय उर्फ फुलेना राय तथा दूसरे पक्ष से राजेन्द्र राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस गोलीबारी में तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में बादल राय नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493