‘टॉय स्टोरी 4’ में रोमांस का तड़का

लॉस एंजेलिस, 8 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड फिल्म श्रृंखला ‘टॉय स्टोरी’ की चौथी कड़ी श्रृंखला की तीसरी कड़ी का केवल अगला भाग नहीं होगी, बल्कि यह एक प्रेम कहानी होगी।

फिल्म निर्माण कंपनी पिक्सार के अध्यक्ष जिम मॉरिस ने यह जानकारी दी।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार मॉरिस ने एक साक्षात्कार में डिजनी लैटीनों को बताया, “यह ‘टॉय स्टोरी 3’ के अंत का विस्तार केवल नहीं है।”

उन्होंने बताया, “यह कहानी का अगला भाग तो है, लेकिन एक प्रेम कहानी है। यह एक रोमांटिक प्रेम कहानी है। मुझे लगता है कि यह एक अच्छी फिल्म साबित होगी।”

मॉरिस ने कहा कि फिल्म श्रृंखला के प्रशंसकों को पिछली तीनों फिल्में संपूर्ण लगी थीं, इसलिए जब चौथी फिल्म के निर्माण की घोषणा हुई थी, तो लोगों आश्चर्य हुआ था कि तीसरी फिल्म में तो कहानी का अंत हो जाना था।

उन्होंने बताया, “तीसरी कड़ी में कहानी का खूबसूरत अंत दिखाया गया था और दर्शकों को ऐसा लग रहा था जैसे श्रृंखला पूरी हो चुकी है। लेकिन चौथी फिल्म एक अलग कहानी होगी।”

फिल्म ‘टॉय स्टोरी 4’ 16 जून 2017 को सिनेमाघरों में आएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493