शादी को पारिवारिक बनाने में जुटीं गागा

न्यूयॉर्क, 8 मार्च (आईएएनएस)। विख्यात गायिका लेडी गागा चाहती हैं कि उनकी शादी में सिर्फ उनका परिवार और बेहद करीबी लोग शामिल हों।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, गागा (28) अपनी शादी में मेहमानों को अपने माता-पिता के इतालवी रेस्तरां जोआन ट्रैटोरिया के पकवान खिलाना चाहती थीं। गागा ने 14 फरवरी को अभिनेता टेलर किन्नी से सगाई कर ली।

‘यूएस वीकली’ पत्रिका ने सूत्र के हवाले से कहा, “वह फिलहाल नए-नए आइडिया सोच रही हैं। उन्होंने अपनी बहन नताली से मेड ऑफ ऑनर बनने के लिए कहा है। गागा के पिता अपनी लाडली की शादी का और इंतजार नहीं कर सकते।”

सूत्र ने कहा, “वे इसे एक पारिवारिक जश्न बनाना चाहते हैं।”

गागा ने अपनी शादी के लिए मेहमानों की सूची बनाना व अपने दोस्तों और विख्यात गायक-गीतकार एल्टन जॉन (67) और साथ ही अमेरिकी गायक टॉनी बेनेट को आमंत्रित करने की योजना भी बनानी शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493