गाजियाबाद में कार में विस्फोट, 4 बच्चों की मौत

गाजियाबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। गाजियाबाद में रविवार अपराह्न् एक कार में रखे पटाखे में विस्फोट हो जाने से चार बच्चों की मौत हो गई।

गाजियाबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। गाजियाबाद में रविवार अपराह्न् एक कार में रखे पटाखे में विस्फोट हो जाने से चार बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि यह घटना साहिबाबाद में फारुखनगर इलाके में घटी।

पुलिस ने कहा कि पटाखों को किसी शादी समारोह के लिए एक कार में रखा गया था। इसी दौरान कार में विस्फोट हो गया।

कार मालिक मोहम्मद रिजवान की अनुमति से उसके परिवार के और पड़ोसियों के पांच बच्चे कार में संगीत सुनने गए थे।

जैसे ही एक बच्चे ने म्युजिक सिस्टम चालू किया, वहां विस्फोट हो गया, जिसमें चार बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक अन्य बुरी तरह झुलस गया।

मृत बच्चों की पहचान रिजवान की बेटी अक्शा (छह), और बेटे फरहान (आठ), फुरकान की बेटी सारिका (तीन), और मोहम्मद साजिद के बेटे फरहान (आठ) के रूप में हुई है।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पांचवें बच्चे क्रिष (सात) को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। क्रिस प्रवीण का पुत्र है।

गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक अजय पाल ने कहा कि रिजवान के खिलाफ साहिबाबाद पुलिस थाने में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है और उससे कहा गया है कि वह पटाखों से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज पेश करे।

बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493