नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना और पेंशन योजना से महिलाओं को काफी लाभ होगा।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 2014 के लिए श्रीशक्ति पुरस्कार और नारीशक्ति पुरस्कार के सम्मानितों से बातचीत करते हुए मोदी ने कहा, “इन योजनाओं से महिलाओं को काफी मदद मिल सकती है और सिविल सोसायटी इन लाभों के बारे में जरूरतमंद लोगों को बताने में महती भूमिका निभा सकते हैं।”
पुरस्कार पाने वालों ने अपने अनुभव और अपनी प्रेरणा के बारे में मोदी को बताया।
इस अवसर पर महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी भी मौजूद थीं।
dharmpath.com dharmpath